चकिया वीडियो

इलिया पशु चिकित्सालय बदहाल, दो वर्षों से डॉक्टर नहीं; पशुपालकों में रोष

जुलाई तक नियुक्ति का आश्वासन, नहीं हुई व्यवस्था तो घेराव-धरने की चेतावनी

इलिया (चंदौली)। किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने इलिया स्थित पशु चिकित्सालय की दुर्दशा का निरीक्षण कर गंभीर अनियमितताओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अस्पताल परिसर में झाड़-झंखाड़ का अंबार लगा है, भवन की दीवारें जर्जर होकर ढह रही हैं तथा मुख्य और अंदरूनी दोनों गेटों पर ताले लटके हुए हैं। कार्यकर्ताओं के अनुसार अस्पताल में पिछले दो वर्षों से न तो कोई पशु चिकित्सक तैनात है और न ही कंपाउंडर, चपरासी अथवा नाइट गार्ड। ऐसे में इलाज के लिए आने वाले पशुपालक बंद अस्पताल देखकर वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं। इसका सीधा असर क्षेत्र के पशुपालकों पर पड़ रहा है और समय पर इलाज न मिलने से कई पशु दम तोड़ रहे हैं।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश कुमार मौर्य ने बताया कि जुलाई माह की शुरुआत में इलिया पशु चिकित्सालय में योग्य चिकित्सक की नियुक्ति कर दी जाएगी। किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जुलाई माह तक डॉक्टर और कंपाउंडर की नियुक्ति नहीं की गई तो संगठन के कार्यकर्ता मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

निरीक्षण के दौरान राम अवध सिंह, अशोक कुमार द्विवेदी, अभय मौर्य, पीएन यादव तथा गोपाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!