चकिया

बाल श्रम मुक्त गांव कलानी के ग्राम प्रधान मुन्ना भास्कर हुए सम्मानित, लखनऊ में मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में श्रम मंत्री अनिल राजभर द्वारा ग्राम प्रधान मुन्ना भास्कर को बाल श्रम मुक्त गांव कलानी के लिए हुए सम्मानित

शहाबगंज। विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलानी को बाल श्रम मुक्त गांव के रूप में चयनित किए जाने पर ग्राम प्रधान मुन्ना भास्कर को लखनऊ में आयोजित एक विशेष समारोह में शुक्रवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की।
बताया जाता है कि शहाबगंज विकास क्षेत्र से ग्राम पंचायत कलानी एकमात्र गांव है, जिसे बाल श्रम उन्मूलन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर इस सम्मान के लिए चुना गया। गांव में बच्चों को श्रम से दूर रखकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, अभिभावकों को जागरूक करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के प्रयासों को देखते हुए यह उपलब्धि मिली है।

लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में मुन्ना भास्कर को सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बाल श्रम समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। इसे समाप्त करने के लिए ग्राम स्तर पर जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कलानी गांव द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए इसे अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

ग्राम प्रधान के सम्मानित होने की खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे शहाबगंज विकास क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे अन्य गांवों को भी बाल श्रम मुक्त वातावरण बनाने की प्रेरणा मिलेगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कलानी गांव शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!