चकिया

मिशन शक्ति और एंटी रोमियो की झांकियों से दिया महिला सुरक्षा का संदेश

शहाबगंज और चकिया पुलिस ने पचवनियां बॉर्डर तक निकाली जागरूकता रैली, अधिकारियों ने सुरक्षा-सम्मान और स्वावलंबन पर दिया जोर

शहाबगंज (चंदौली)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान के तहत शहाबगंज थाना और चकिया कोतवाली पुलिस की ओर से ट्रैक्टरों पर आकर्षक झांकियों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। शहाबगंज थाने से निकली रैली ब्लॉक मुख्यालय होते हुए पचवनियां बॉर्डर तक पहुंची। वहीं, चकिया कोतवाली से निकली रैली भी पचवनियां बॉर्डर तक गई। रैली के माध्यम से लोगों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।


रैली में छोटी-छोटी बच्चियां और महिला पुलिसकर्मी विभिन्न भूमिकाओं में नजर आईं। झांकियों के माध्यम से पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा के उपाय और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की रोकथाम का संदेश दिया गया। रोली ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाकर पुलिस की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया, जबकि ऋषि ने एंटी रोमियो टीम के सदस्य के रूप में मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई का संदेश दिया। जानवी दुबे ने शिक्षिका की भूमिका निभाकर बालिका शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, महिला कांस्टेबल खुशबू यादव ने चिकित्सक की भूमिका में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। महिला कांस्टेबल नीतू भारती ने हेल्प डेस्क की भूमिका निभाते हुए महिलाओं को पुलिस सहायता, शिकायतों के निस्तारण और सुरक्षा संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी।झांकियों में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर महिला सुरक्षा, बालिका शिक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया। इसके माध्यम से लोगों को बताया गया कि महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जागरूकता का आह्वान किया गया।


रैली में पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ट्रैक्टर पर सवार होकर लोगों को जागरूक करते नजर आए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पूरे समाज की सहभागिता आवश्यक है। किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असामाजिक गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी घटना सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने भी महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के महत्व पर जोर देते हुए जागरूकता को समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताया। एंटी रोमियो अभियान के तहत युवाओं को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की अभद्रता और छेड़छाड़ से दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई कि किसी भी परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में संकोच किए बिना पुलिस की सहायता लें।
रैली में कोतवाल संजय सिंह, शहाबगंज थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, एसएसआई प्रभुनाथ यादव, हेड कांस्टेबल इरसाद अंसारी, अजय कुमार, गौरीशंकर सिंह, महिला कांस्टेबल नीतू भारती सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!